किसानों के खातो से कटी प्रिमियम राशि, लेकिन बीमा राशि नहीं मिली.... रबी व खरीब में खराब हुई फसलों की क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिलने से नाराज किसान.... एसडीएम के नाम ज्ञापन देकर राशि जमा करने की मांग ....

 


News @हरिश राठौड़

पेटलावद। क्षेत्र के अन्नदाताओं को रबी व खरीब की सीजन में खराब हुई फसलों की क्षतिपूर्ति राशि के लिए इधर-उधर भटकना पड रहा है। यहां किसानों के खातो से प्रिमियम राशि तो काट ली गई लेकिन लेकिन फसले खराब होने के बाद न तो सर्वे किया गया और ना हीं उन्हें बीमा राशि दी जा रहीं है।  किसानों ने फसल बीमा राशि नहीं मिलने से नाराज होकर अनुविभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन देकर जल्द से जल्द फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की है। मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम अनंतखेड़ी के सेंकडो किसानों एसडीएम कार्यालय पेटलावद पहुंचे जहां रिडर अनिल पाठक को एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि फसल बीमा योजना के तहत उनके खातों से प्रिमियम राशि की कटोती तो हो रहीं है लेकिन फसले चोपट होने के बावजुद बीमा राशि का भुगतान उन्हे नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक संकटो से गुजरना पड रहा है। 


*प्राकृतिक आपदा में खराब हुई फसलें.....*


किसानों ने कहां कि हमारी गेंहू की फसल प्राकृतिक आपदा के चलते खराब हुई है जिससे खाद , बीज के राशि भी उन्हें नसीब नहीं हुई। इसके अलावा किसानों की सोयाबिन आदि की फसल भी नष्ठ हुई थी लेकिन उसका मुआवजा भी किसानों को नहीं मिला। इस बार भी गेंहू कि फसल में किसानों को बडा नुकसानी का सामना करना पड़ा है लेकिन सरकारी स्तर से उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इस कारण किसानों ने मंगलवार को एकत्रित होकर प्राकृतिक आपदा में खराब हुई फसलों के मुआवजा की मांग की है। 


*खातो से कटी बीमा राशि.....*


किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि हमारें खातो की फसल बीमा योजना की प्रमियम राशि हमारें खातो से बराबर काटी जा रहीं है, लेकिन फसले खराब होने के बाद भी हमें बीमा राशि से वंचित किया जा रहा है, किसानों के अनुसार उन्होने कई बार संबंधित अधिकारियों और हल्का पटवारी से मौखिक रूप से बीमा राशि दिलवायें जाने की मांग की गई लेकिन जिम्मेदारों न तो खराब फसलो का सर्वे किया और ना हीं किसानों को कोई उचित जवाब दिया। बीमा राशि नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड रहा है, साथ हीं फसल बीमा योजना से भी भरोसा उठता नजर आ रहा है। किसान नरेन्द्र, कन्हैयालाल, भोलाराम, रतनलाल, दिलीप, अमृतलाल, कालु, दीपेश, दिनेश, शांतिलाल, श्याम, धन्नालाल, जितेन्द्र, ओम आदि ने रबी व खरीब कि खराब हुई फसलों कि क्षतिपूर्ति राशि एवं बीमा राशि जल्द से जल्द खातो में जमा करने की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.