News@ हरिश राठौड़
*पेटलावद।* सामाजिक कार्यो में अग्रणी,संघर्षपूर्ण और सरल जीवन निर्वाह करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण पंवार के पिताजी और पूर्व पार्षद ममता प्रवीण पंवार के ससुर जी स्व.श्री भेरूलाल जी पंवार,(दर्पण टेलर साहब) का गत दिवस 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। श्री पंवार की अल्प बीमारी के चलते मृत्यु हुई। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से पंपावती नदी के तट स्थित मुक्तिधाम तक निकाली गई। मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार उनके पुत्र राजेश व प्रवीण पंवार के द्वारा मुखाग्नि देकर किया गया। श्रद्धांजलि सभा में नगर के गणमान्य नागरिकों, लायंस क्लब आफ पेटलावद ग्रेटर, आरएसएस, पत्रकार संघ,टेलर समाज, भाजपा, रोटरी क्लब, सहित अन्य कई संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री पंवार के एक पुत्र स्व. विक्रांत पंवार का सन् 2015 में पेटलावद ब्लास्ट कांड में निधन हो गया था। उनके दो पुत्र व उनके पोते पोतियों सहित भरा पूरा परिवार है।

