थांदला नगर में रविवार को दो बंदरों को पकड़ा

 


थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला नगर में पिछले काफी समय से बंदरों के हमले की घटनाएं हो चुकी हैं मुख्य बाजार, कोर्ट आदि क्षेत्रों में बंदरों का जमावड़ा रहता है इसके अलावा अन्य मोहल्लों और कालोनियों में बंदरों का आतंक है कई लोग इनके हमलों में घायल हो चुके हैं नगरवासी पिछले काफी समय से बंदरों को पकड़ने के लिए मांग कर रहे थे वन्य जीव विशेषज्ञ विवेक पगारे हरे सिंह ठाकुर डीएफओ के निर्देशन इंदौर से ट्रेको नाइजर इंजेक्शन की टीम द्वारा नगरवासियों की मांग पर नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय ने नगर परिषद की टीम बुलाकर बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कराया है विभिन्न क्षेत्रों से बंदरों को पकड़कर जंगल में छुड़वाया जा रहा है अभियान के तहत शहर के चारों ओर बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष जाल लगाए गए हैं बंदरों को पकड़ने के लिए जाल में खास भोजन रखा जाता है जिसको देखकर बंदर आराम से जाल में आकर फंस जाते हैं रविवार को दो बंदर पकड़े गए नगर परिषद द्वारा यह अभियान आगे भी चलवाया जाएगा नगर परिषद की टीम द्वारा नागरिकों को कष्ट नहीं होने दिया जाएगा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.