नागरिकों के साथ वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को दिलाई शपथ,आम लोगो को मतदान के प्रति चलाया जागरूकता अभियान.... नगर परिषद,जनपद,बीएआरसी,महिला बाल विकास व एनयूआरएलएम पेटलावद का संयुक्त अभियान,सीएमओ ने दिलाई शपथ....

 


News हरिश राठौड़

पेटलावद:-  झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन एवम, ज़िला पंचायत झाबुआ के सीईओ जितेंद्र सिंह चौहान,सहायक रिटर्निंग अधिकारी अनिल राठौर के मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव 2024  झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र हेतु 13 मई को होने वाले मतदान हेतु  मतदाता अपने मताधिकार  का ज़्यादा से ज़्यादा उपयोग करे इस उद्देश्य से शनिवार को  नगर परिषद पेटलावद के बैनर तले पेटलावद विधानसभा के जनपद,बीएआरसी,महिला बाल विकास विभाग व एनयूआरएलएम  सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने स्वीप प्लान के तहत  वृद्धजनों व दिव्यांग जनों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारीयो व नागरिकों की रैली निकालकर  नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में समझाईश दी गई।  श्री नंदूजी ग़रवाल एवम् श्री धर्मेन्द्र ठाकुर को दिव्यांग आइकान बनाकर उनका हार-फ़ुल माला पहनाक्रर सम्मान किया गया।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ने उपस्थित मतदाताओं को मतदान हेतु शपथ दिलाई।बीआरसी प्रमुख श्रीमती…रेखा गिरी ,शहरी आजीविका मिशन के अर्पित, जनपद की कनिका महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका व शिक्षकगण ,नगर परिषद कर्मचारी   व नागरिकगण उपस्थित रहे।

सेल्फ़ीपॉइंट,मेहँदी व रंगोली का हुआ आयोजन-मतदाताओं में जागरूकता लाने एवम् उनको मतदान का महत्व समझाते हुए,आयोजन में  रंगोली  व हाथों में मेहंदी लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया वहीं नगर परिषद के द्वारा सेल्फ़ी पॉइंट बनाया गया जहाँ उपस्थित जनों में सेल्फ़ी पॉइंट पर जाकर फोटो खिचवाये गये।आयोजन में बड़ी संख्या में लोगो की उपस्थिति रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.