कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया तूफानी जनसम्पर्क .....

 


News@हरिश राठौड़

पेटलावद। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल मतदाताओं के घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे है। इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा गांवों, शहरों और फलियों में पहुँच रहे है। शुक्रवार को पेटलावद नगर मे वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस ने चुनावी जनसम्पर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को जिताने की अपील की। जनसम्पर्क में जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसवंत भाबर, लोकसभा प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की पत्नी कल्पना भूरिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गंगा मोहिनिया, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा डामर ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कलावती गहलोत ,पूर्व जिला जनपद पंचायत अध्यक्ष हीरालाल डाबी, ब्लॉक कांग्रेस करवा अध्यक्ष जीवन ठाकुर, लोकसभा प्रभारी संजय राठौर ,जावेद लोधी, नाना गोयल, मुख्तियार अहमद , आशीष मुथा, मीडिया प्रभारी चंदू राठौड़ उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.