पेटलावद रोटरी क्लब न्यू पेटलावद के तत्वाधान में रोटरी इंटरनेशनल के नए सत्र के शुभारंभ उपलक्ष में पेटलावद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है रोटरी क्लब न्यू पेटलावद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय मेहता व सचिव अरुण मेहता ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल का 1 जुलाई से नवीन सत्र प्रारंभ हो रहा है इस उपलक्ष में रोटरी इंटरनेशनल व रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के प्रत्येक क्लब रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं पेटलावद में यह आयोजन सुमन हॉस्पिटल में सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक आयोजित होगा क्लब ने अधिक से अधिक रक्तदान करने की नागरिकों से अपील की है

