अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा थांदला शहर की तीन उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया....

 


News@ हरिश राठोड़ 

          झाबुआ 03 जुलाई, 2024। कलेक्टर नेहा मीना के आदेशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री तरुण जैन द्वारा थांदला शहर की तीन उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। उपभोक्ता भंडार द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान शहरी क्रमांक 2 और शहरी 03  में व्यवस्थाएं एवं वितरण ई  केवाईसी का कार्य संतोषप्रद पाया  तो वही विपणन सहकारी संस्था थांदला द्वारा संचालित शहरी क्रमांक 3 पर ई केवाईसी कम होने एवं  दुकान पर स्टॉक में अत्यधिक अंतर होने से विक्रेता विक्रेता श्री जगदीश वर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान छोटा जुलवानिया बड़ा जुलवानीया पलाशडोर पांचखेरिया  काकनवानी का निरीक्षण किया गया। 

          ग्रामीण क्षेत्र के काकनवानी दुकान पर स्टॉक अंतर होने से विक्रेता श्री जय नारायण शाक्य को कारण बताओ सूचना पत्र जारी की जा रहा है। एसडीएम ने दुकान पर आवश्यक साफ सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने की सख्त हिदायत संचालनकर्ता समिति के प्रबंधक एवं सेल्समैनों को दी गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.