News@हरिश राठौड़
पेटलावद -- गुरुवार को नगर परिषद की बैठक संपन्न हुई जिसमे अनेकों अनेक निर्णय सर्वानुमति से लिए गए। बैठक नगर नसियों की वर्षों से जो आस थी की एक सुव्यवस्थित बस स्टैंड होना चाहिए जिसके लिए भी दो स्थान चयनित किए गए हैं। निकाय की आय में बड़ोत्तरी हो जिसके लिए संपत्तिकर सहित निकाय की दुकानों का किराया बढ़ाए जाने का भी निर्णय लिया गया। नगर के ग्राम रायपुरिया मार्ग पर स्थित फूटा तालाब का सौंदर्यीकरण कर पिकनिक स्पॉट बनाने का निर्णय लिया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेंद्र भंडारी अपने कार्यकाल में जिस प्रकार से नगर में विकास कार्य करने में रुचि ले रही है उन्हे देखकर तो यही लगता है की आप यहां से जाने के बाद भी याद आती रहेंगी। सबसे बड़ी बात तो यह है की जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर सीएमओ श्रीमती भंडारी विकास कार्यों की सोगाते नगर वासियों को दे रही है। सीएमओ ने चर्चा में बताया की मेरा मुख्य उद्देश्य परिषद के साथ मिलकर नगर विकास कार्य करवाना है।


