कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा वृक्षारोपण किया गया....

 


News@हरिश राठोड़ 

        झाबुआ 8 जुलाई 2024। पर्यावरण संरक्षण हेतु जिले में लगातार प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में सोमवार शाम को कलेक्टर नेहा मीना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा ग्राम छोटी सजवानी जनपद पंचायत झाबुआ में वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अधिकारी श्री सी एस अलावा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत झाबुआ श्री पी सी वर्मा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.