थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
स्थानीय थाना थांदला भवन पर मोहर्रम पर्व को ले कर शान्ति समिति क़ी बैठक आयोजित क़ी गई अनुविभागीय अधिकारी तरुण जैन के मुख्य आतिथ्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविन्द्र राठी क़ी अध्यक्षता मे सर्वदलीय बैठक के दौरान एसडीएम एवं एसडीओपी ने संयुक्त रूप से कहा क़ी आगामी मोहर्रम पर्व सादगी से मनावे वही शासन क़ी गाइड लाइन के तहत शस्त्र के प्रदर्शन पर प्रतिबन्ध रहेगा व ध्वनि विस्तारक यंत्र का (शासन क़ी गाइड लाइन के अनुरूप ) ही बजावे.
मोहर्रम पर्व पर नगर मे परंपरागत रूट के चलते ताजीये का नगर मे भ्रमण किया जावे एसडीएम तरुण जैन ने विधुत मण्डल एवं नगर परिषद के अधिकारी को आदेशित किया क़ी ताजीये निकलने के दौरान पूर्ववत बिजली (लाइट ) व सफाई क़ी व्यवस्था क़ी जावे
एसडीओपी रविन्द्र राठी ने कहा क़ी मोहर्रम पर्व को सादगी एवं मैत्री के साथ मनावे शासन क़ी गाइड लाइन से बाहर ना जावे बैठक मे विश्व हिन्दू परिषद के संयोजक कमलेश वर्मा मुस्लिम समाज से जाकिर शेख,रियाज टेलर, भुरू पहलवान, शाहिद जैनब, जावेद खान शाहिद निज़ामी सद्दाम हुसैन सहित पत्रकार सुधीर शर्मा, समकित तलेरा मौजूद थे


