News@जतिन राठौड
मंदसौर। रविवार सुबह करीब 6:00 बजे एक महिला चार बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया। गरोठ के पीपलखेड़ा गांव मे महिला का पति से झगड़ा हुआ था। गरोठ एसपी हेमलता कुरील ने बताया कि सुगना बाई (40) को उसका पति रोडू सिंह बंजारा शराब पीकर प्रताड़ित करता था। शनिवार रात को भी सुगना के साथ मारपीट की गई थी। रात भर आंगनबाड़ी केंद्र में रही सुबह कुएं में छलांग लगा दी। पति से बचकर महिला रात में चार बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र चली गई और रात भर आंगनबाड़ी केंद्र मे रही। सुबह बच्चों को लेकर खेत पर पहुंची और कुएं में छलांग लगा दी। बंटी 9, अनुष्का 7, मुस्कान 4, कार्तिक 2, के डूबने से मौत हो गई महिला सुगना बाई ने बताया पति आए दिन मारपीट करता था। रात में शराब पीकर मुझे और बच्चों को बारिश में घर से बाहर निकाल दिया। में गिड़ गिड़ाती रही उसके बाद मैंने मरने की ठान ली।
महिला का भाई नागजीराम बंजारा ने बताया जीजा रोडू बंजारा शराब पीकर बहन से मारपीट करता था। दो-तीन बार गरोठ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 4 दिन पहले ही जीजा ने बच्चों को के साथ मारपीट की थी। इसके बाद डायल 100 को बुलाया था पुलिस में समझाइए दी थी इसके बाद जीजा घर से कहीं चला गया था। शनिवार रात को लौटा और फिर बहन से मारपीट की बहन ने फोन पर बताया कि जीजा उसे और बच्चों को घर में घुसने नहीं दे रहा है, हम लोग मरने जा रहे हैं। सास का आरोप बेटे से झगड़ा करती थी बहू- महिला की सास ने आरोप लगाया की बहुत सुगना बाई आए दिन पती से झगड़ा करती थी। 15 साल पहले बेटे से शादी हुई थी बहू से झगड़ा के कारण वह घर से बाहर सोता था। दोनों की आपस में कभी नहीं बनती थी। बच्चों के साथ भी बहू मारपीट करती थी।
शराब की वजह से होते थे पति-पत्नी के बीच झगड़ा स्थानीय लोगों ने बताया कि रोड सिंह की पीपलखेड़ा गांव में 8 बीघा जमीन है जिसमें खेती-बाड़ी का सुगना और रोड सिंह अपना जीवन यापन कर रहे थे। लेकिन शराब की वजह से आए दिन पति-पत्नी में झगड़े होते रहते थे। खेती-बाड़ी का काम सुगना की सास और सुगना संभालती थी। कभी-कभी रोड सिंह कंबल बेचने का काम करने के लिए चला जाता था और लंबे समय बाद घर आता था। पुलिस ने कहा महिला और उसके पति पर कार्रवाई होगी। गरोठ थाना प्रभारी प्रभात गौड ने बताया कि मार्ग कम कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में सुगना बाई और उसके पति रोड सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चार दिन पहले पुलिस को उनके विवाद की सूचना मिली थी जिस पर घटनास्थल पर पुलिस गई थी। लेकिन सुगना बाई ने अपने पति के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। उस समय भी आरोपी रोडु सिंह बंजारा फरार हो गया था। आज की घटना के बाद बयानो के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

