जिला पत्रकार सुरक्षा समिति जिलाध्यक्ष के वाहन पर हमला.... बाल-बाल बचे जिलाध्यक्ष कादर शेख व उनके साथी अशोक भाई....

 


थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

थांदला। भारतमाला परियोजना अंतर्गत देश का सबसे बड़ा दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे सुविधा के आभाव में यात्रियों के लिए खतरें की घण्टी होता जा रहा है। बीते एक माह में अनेक दुर्घटनाओं के बाद भी इस मार्ग पर सुरक्षा के कोई ठोस कदम नही उठाये गए है। बीती रात करीब 10 बजे के आसपास रतलाम - थांदला के मध्य अज्ञात हमलावरों ने झाबुआ के थांदला नगर में रहने वालें वरिष्ठ पत्रकार जिला पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष कादर शेख के वाहन पर हमला कर दिया। यह तो गनीमत रही कि वे वहान में नीचे बैठ गए जिससे उन्हें कोई चोट नही आई। इस मार्ग पर हमलावरों ने 10 अलग - अलग अन्य वाहनों को भी निशाना बनाया। शासन प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त करते हुए कादर भाई बताते है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंनें इसकी सूचना 8लेन टोल के माध्यम से परियोजना अधिकरी व अन्य को दी तथा स्थानीय प्रशासन को भी अवगत करवाया लेकिन कोई मदद नही मिल पाई। थांदला एसडीएम तरुण जैन जरूर एसडीओपी के साथ मौके पर पहुँचे पर अभी तक उक्त घटना पर कोई गिरफ्तारी नही हो पाई है। घटना कि घोर निंदा करते हुए पत्रकार जगत में भी गहरा रोष है जिसे व्यक्त करते हुए आईजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन नाहर, एआइजे के तहसील अध्यक्ष समकित तलेरा, उपाध्यक्ष इमरान खान ने जिला पत्रकार सुरक्षा समिति जिलाध्यक्ष के वाहन पर हुए हमलें की घोर निंदा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल से निवेदन किया है कि दिल्ली मुम्बई ऐठ लेन मार्ग पर सुरक्षा के इंतिजाम किये जायें व ऐसी घटना करने वालें उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में यात्रियों की जान ओ माल की सुरक्षा हो सके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.