तहसील व्यापारी संघ के शपथ विधि समारोह में प्रतीक चिन्ह का अनावरण हुआ....



पेटलावद । तहसील व्यापारी संघ (काटन एवं ग्रेन) के पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह स्थानीय निजी गार्डन में संरक्षक श्री सुरेश निमजा ,  व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री महावीर भंडारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

तहसील व्यापारी संघ के समस्त सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में  उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र कोठारी झकनावद, श्री महेंद्र तलेसरा सारंगी  , श्री राहुल पटवा बामनिया,  श्री राजेंद्र खुनिया रायपुरिया, श्री अनिरुद्ध अग्रवाल पेटलावद एवं संयुक्त सचिव के रुप में श्री पंकज पी पटवा एवं श्री विनोद बाफना पेटलावद , कोषाध्यक्ष श्री श्रेणिक कोठारी झकनावद एवं मीडिया प्रभारी श्री विपुल लोढ़ा बरवेट ने पदभार ग्रहण किया । 

समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत संघ अध्यक्ष श्री भंडारी ने पुष्प माला पहनाकर किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संघ संरक्षकश्री सुरेश निमजा का सम्मान अध्यक्ष श्री भंडारी ने किया। इस मौके पर व्यापारी संघ के प्रतीक चिन्ह का  अनावरण पदाधिकारियो द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद बाफना एवं आभार कोषाध्यक्ष श्री श्रेणिक कोठारी ने माना।यह जानकारी मीडिया प्रभारी विपुल लोढ़ा ने दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.