थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम के समापन पर थांदला नगर में बुधवार सुबह से शहर में जुलूस निकाला गया इस जुलूस में अखाड़े के साथ ताजिया दुलदुल भी शामिल हुए मोहर्रम के इस जुलूस में मुस्लिम धर्मो के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की इस्लामी साल का पहला महीना मोहर्रम की 1 तारीख से शुरू हुए इस पर्व का 10 तारीख मोहर्रम को समापन हुआ विधायक वीरसिंह भूरिया व पूर्व पार्षद आनंद चौहान पत्रकार कादर शेख पंकज भाई ने मौला हुसैन का आशीर्वाद लिया एवं सभी मोहर्रम पर पहुंचकर मोहर्रम बनाने वालों का हौसला अफजाई बढ़ाया
युवाओं ने अखाड़ों में दिखाए करतब....
मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने अपने करतब दिखाए जुलूस शहर के अलग-अलग क्षेत्र से निकला गया मन्नत धारीयो ने भी मन्नते उतारी हिंदू मुस्लिम एकता की भी थांदला नगर में मिसाल देखने को मिली रात्रि में ताजिया और दुलदुल का करबला में विसर्जन किया गया

