News@हरिश राठौड़
*पेटलावद।* राष्ट्रीय डाक्टर्स डे पर लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर ने क्षेत्र में सेवा दे रहे डाक्टरों का सम्मान कर अपने नये सत्र वर्ष 2024-25 की शुरूआत की। 1 जुलाई को विशेष बनाने के लिए क्लब के सदस्यों ने डाक्टरों के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए उनका सम्मान उनके निवास पर पहुंचकर किया।
इस मौके पर सर्वप्रथम क्षेत्र के वरिष्ठ डाक्टर एस.के. महाजन जो की पेटलावद नगर को लगभग 50 वर्ष से अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रहे है उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के नवीन अध्यक्ष लायन राजेश यादव ने कहा कि हम आप लोगों की सेवाओं का कोई मूल्य तो नहीं चुका सकते परंतु इस अवसर पर आपके प्रति अपनी श्रद्वा और विश्वास को इस रूप में प्रकट कर सकते है और ईश्वर से कामना करते है कि आप लगातार इसी प्रकार पीड़ित मानवता की सेवा में लगे रहे।
इसके साथ ही एक और परिवार जो की पूर्ण रूप से डाक्टरी पेशे में है जहां पर डॉ जीएस चोयल, डॉ. उर्मीला चोयल और उनके पुत्र और पुत्रवधु भी डाक्टर हो कर समाज की बड़ी सेवा कर रहे है। उनका भी सम्मान उनके निवास पर जा कर किया गया। वहीं डॉक्टर अखिलेश सोराडा, डॉक्टर डाबी और क्लब के ही एक लायन साथी डॉ. सुरेश प्रजापति का भी सम्मान किया गया। वे ग्राम रूपगढ़ में ग्रामीणों के बीच अपनी सेवाएं दे रहे है। इस मौके पर झोन चेयरपर्सन लायन रविराज पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष लायन सुरेश प्रजापति, सचिव लायन जीवन भंडारी, प्रथम उपाध्यक्ष लायन नवीन वैरागी, कोषाध्यक्ष लायन वीरेंद्र भट्ट, चेतन कटकानी, दीपक सोलंकी आदि लायन साथी उपस्थित रहे।

