*पेटलावद।* पर्यावरण को सहजने और संवार ने के लिए हमें बारिश के पहले पौधारोपण करना होगा और इससे पर्यावरण संतुलित रहेगा।इस बात से प्रेरणा ले कर नगर के दो पत्रकार साथियों ने अपने जन्म दिन के अवसर पर पौधारोपण कर अपना जन्म दिन मनाया।
भारतीय पत्रकार संघ एआईजा के नगर अध्यक्ष प्रकाश पडियार और उपाध्यक्ष मोहन परमार ने अपने जन्मदिन को विशेष मनाते हुए स्थानीय हनुमानगढ मंदिर पर 6 पौधो का रोपण कर उन्हें बडा करने का प्रण लिया। श्री पडियार और श्री परमार ने बताया कि जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए हमने यह प्रयास किया है और सभी साथियों और मित्रों से भी अपील करते है कि अपने विशेष दिन पर एक पौधा रोपण और उसे बढा करने का प्रयास करे।
भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष हरिश राठौड भी विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने के कहा कि दोनो साथियों ने नवीन प्रयोग कर हम सभी को प्रेरणा दी है। इनके द्वारा किये गये प्रयास को साधुवाद। इस मौके पर वीरेंद्र भट्ट,प्रदेश सदस्य मनोज पुरोहित,तहसील उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, कैलाश भाई और पं. मन्नु शुक्ला भी उपस्थित रहे।


