वर्ष 2013 में घर से बिना बताए चली गई नाबालिक बालिका हुई दस्तयाब....

 


News@हरिश राठौड़

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा गुम एवं अपहृत बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु क्राइम मीटिंग के माध्यम से समस्त एसडीओपी एवं थाना एवं चौकी प्रभारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे है।

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रेम लाल कुर्वे के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव के द्वारा गठित पुलिस टीम को अपहृत बालिका की दस्तयाबी हेतु लगाया गया था। 

इसी तारतम्य में कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में अपने घर से बिना बताए नाबालिक बालिका कही चली गई थी।  परिजनों की शिकायत पर पुलिस थाना कोतवाली में अपहरण का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। बालिका के अचानक चले जाने से पूरा परिवार तब से दुखी था इस अपहृत बालिका की दस्तयाबी पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10000 रूपये की उद्घोषणा भी की गई थी ।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के कारण दिनांक 22.07.2024 को बालिका को दस्तयाब किया जा कर उसके परिवार को सुपुर्द किया गया।

सराहनीय कार्य में योगदान:

उप निरीक्षक एडमिरल तोमर, आरक्षक 443 राहुल, महिला आरक्षक 482 दीना का सराहनीय योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.