News@पीयूष राठौड़
पेटलावद --- भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ द्वारा संगठन की मजबूती को लेकर भारतीय पत्रकार संघ के पेटलावद तहसील अध्यक्ष पद पर प्रकाश पडियार तो नगर अध्यक्ष के पद पर चंदू राठौड़ की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति पर पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ का जहां एक और आभार व्यक्ति किया गया तो वही नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया की संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। अधिक से अधिक पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करने के साथ ही पत्रकार साथियों की हर संभव मदद करेंगे और संगठन ने जो हम पर विश्वास किया है संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

