News@हरिश राठौड़
पेटलावद। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं झाबुआ जिला कलेक्टर नेहा मीणा के आदेश के बाद पेटलावद अनुविभागीय अधिकारी अनिल राठौर के निर्देश का पालन करते हुए पेटलावद सीएमओ आशा जितेंद्र भंडारी के द्वारा पेटलावद नगर में आवारा घूम रहे रहे गोवंश के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें नगर परिषद टीम के द्वारा आवारा गोवंश को पड़कर सह सम्मान गौशाला में छुड़वाया जा रहा है पेटलावद नगर परिषद सीएमओ के द्वारा आवारा गोवंश छोड़ने वाले मालिको को कई बार समझाने के बाद भी यह लोग अपनी आदत नहीं बदल रहे थे आवारा गोवंश झुंड बनाकर कई बार रोड पर ही बैठ जाते हैं जिसके कारण दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है पेटलावद सीएमओ के द्वारा नगर में एक अनूठी पहल की भी शुरुआत की गई थी जिसमें आवारा गोवंश के मालिकों से मिलकर उनको समझाने के साथ-साथ एक गुलाब का फूल देकर एक अनूठी पहल की शुरुआत भी कर चुके हैं फिर भी आम लोगों के द्वारा गोवंश को आवारा छोड़ना बंद नहीं करने के कारण नगर परिषद को यह गोवंश पकड़ने का अभियान निरंतर जारी रखते हुए नगर परिषद की टीम ने पुनः अभियान चलाकर 26 मवेशियों को गौशाला छुड़वाया गया है उसके पहले भी कुल 39 गोवंश को गौ शाला छुड़वाया जा चुका है
*सीएमओ का कहना है कि*
हमारे द्वारा पशु मालिकों को कई बार समझाइस दी जा चुकी थी उनके नहीं मानने पर हमें आवारा घूम रहे मवेशियों को पकड़ने का अभियान निरंतर आगे भी चालू रखा जाएगा ताकि इन आवारा मवेशियों के कारण कोई दुर्घटना घटित ना हो

