News@हरिश राठौड़
पेटलावद। श्री राम शरणम सत्संग समिति शीतला माता चौक पेटलावद के तत्वाधान में दिनांक 21 सितंबर 2024 से 23 सितंबर 2024 तक साधना सत्संग राम नाम जप महा यज्ञ व नाम दीक्षा का आयोजन किया जा रहा है परम पूज्य स्वामी सत्यानंद जी महाराज परम पूज्य प्रेम जी महाराज परम पूज्य नर केवल वेदी जी महाराज के आशीर्वचन व कृपा से परम पूज्य संत अश्विनी वेदी जी महाराज लुधियाना पंजाब के सानिध्य में उदय मैरिज गार्डन पेटलावद में संपन्न होगा इस साधना सत्संग में समस्त साधक भाई बहन बड़ी संख्या में भाग लेकर सच्चे एवं श्रेष्ठ अनुभवी संत की शरण में बैठकर उनके उपदेश को अनुसरण कर अपने आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर अपना अनमोल मानव जिवन धन्य करेंगे दिनांक 21.9.2024 से दिनांक 22.9.2024 तक खुला अमृतवाणी सत्संग दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक में सभी सत्संगी धर्म प्रेमी राम भक्त जन सम्मिलित होकर सत्संग का लाभ ले सकेंगे समिति सचिव गोविंद जी परमार ने सभी धर्म प्रेमी जनता से निवेदन आहवान किया है कि ऐसे पुण्य कार्य में सहभागी होकर धर्म का लाभ ले

