लोक अदालत के आयोजन को लेकर मध्यस्थता एवं विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न .....न्याय सबके लिए....

 


पेटलावद ~~ शुक्रवार को तहसील न्यायालय पेटलावद में 14 सितम्बर को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर मध्यस्थता के माध्यम से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारीगण , अधिवक्तागण एवं पक्षकार उपस्थित हुए। इस शिविर में मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण होने वाले मामलों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। श्री मनोहरलाल पाटीदार अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पेटलावद , श्री सोहनलाल भगोरा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग ~ 1 पेटलावद , श्री चिराग अरोरा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग ~ 2 पेटलावद , श्रीमती रुचि पटेरिया अरोरा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग ~ 2 पेटलावद द्वारा मध्यस्था के माध्यम से प्रकरण अधिक से अधिक निराकरण किए जाने एवं स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए गए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.