News@हरिश राठौड़
पेटलावद -- शनिवार 7 सितम्बर 2024 को महिला एवं बाल विकास मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के करकमलों से नव निर्मित शिशु गहन चिकित्सा इकाई सिविल अस्पताल पेटलावद का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में सीएचएमओ डॉ बघेल, बीएमओ डॉ सुरेश कटारा, समस्त सिविल हॉस्पिटल स्टाफ , कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं आशा कार्यकर्ताओ द्वारा माननीय केबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया। एक पौधा माँ के नाम थीम पर माननीय केबिनेट मंत्री द्वारा पौधारोपण किया गया। ततपश्चात केबिनेट मंत्री , मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी डॉ बी एस बघेल ,खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश कटारा , डॉ जी. एस. चोयल द्वारा फ़िता काटकर शिशु गहन चिकित्सा इकाई का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नीलेश मीना , रमेश सोलंकी, सुखराम मोरी, दुर्गादास मोटापाला, अमरसिंह देवड़ा , सोनू विश्वकर्मा , लालसिंह डामोर, राजू निनामा , हेमंत भट्ट सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं समस्त स्टाफ , फिल्ड स्तर से समस्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


