सहकारिता कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न हुए रणजीत सिंह राठौर अध्यक्ष व बहादुर सिंह रावत उपाध्यक्ष नियुक्त ....अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित ...

 



News@ मनीश अरोडा

अलीराजपुर मध्य प्रदेश सहकारिता संघ के चुनाव सहयोग गार्डन में शुक्रवार दोपहर को संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि सर्वानुमति से निर्विरोध चुने गए।  कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ओपी गोस्वामी ने अलीराजपुर जिला का निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण राठौड़ को नियुक्त किया था जिनके सानिध्य में सहकारिता कर्मचारी संघ के शहर के सहयोग गार्डन में चुनाव संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण राठौड़ ने बताया कि प्रदेश महासंघ भोपाल के दिए निर्देशानुसार जिला निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ जिसमें सर्वानुमति से जिला अध्यक्ष रणजीतसिंह चौहान एवं उपाध्यक्ष किशनसिंह डावर  व बहादुरसिंह रावत एवं प्रदेश प्रतिनिधि आजाद खान को चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को नियुक्ति के पश्चात प्रमाण पत्र दिया गया। जिले के कर्मचारियों ने चारों पदाधिकारियों का स्वागत फूलमालाओं से किया। सहकारिता कर्मचारी संघ के जिले के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया। सहकारिता कर्मचारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र वाणी थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कर्मचारियों से कहा कि आप लोगों ने जो मुझ पर भरोसा कर निर्विरोध चुना है में आपकी  हर समस्याओं के लिए तत्पर रहूंगा। कर्मचारियों की लडाई लडने के लिए हमेशा तैयार रहुंगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.