ठंड से बचाव हेतु अस्थाई रैन बसेरा बनाया,नगर परिषद पेटलावद कीं पहल,ज़रूरत मंद को मिलेगी ठंड से राहत...



 News@ हरिश राठौड़

पेटलावद:-नगर परिषद पेटलावद के द्वारा नगर पालिका की दुकानों के ऊपर ज़रूरतमंद को ठंड से बचाव हेतु  अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है।ज़िला कलेक्टर नेहा मीणा के आदेश एवम् अनुविभागीय अधिकारी तनुश्री मीणा के निर्देश पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी ने उक्त पहल कर वहाँ  ज़रूरतमंद लोगो के रुकने एव ठंड से बचाव की पूर्ण व्यवस्था की गई है। सीएमओ ने बताया की उक्त स्थान पर कर्मचारीयो को नियुक्त किया जाकर वहाँ रोस्टर रजिस्टर बनाया गया है एवम् ठंड से बचाव के साधन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाये गये है आवश्यकता अनुसार और बदाये जाएँगे।वही ज़िला कलेक्टर नेहा मीणा की पहल पर ग़रीब बस्तियों में ठंड से बचाव हेतु निःशुल्क कंबल भी वितरण किए जा रहे है। वही सर्दी बड़ने पर निकाय के द्वारा नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाये जाने हेतु प्रबंध किए गये है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.