एसडीएम द्वारा क्षेत्र की 02 उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया...

 


थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन द्वारा थांदला क्षेत्र में संचालित 02 उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया गया उचित मूल्य दुकान सेमलिया की जांच पाया गया कि दुकान से खाद्यान्न वितरण का कार्य किया जा रहा हैं इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित पात्र उपभोक्ताओं से राशन प्राप्ति के संबंध में फीडबैक भी लिया। दुकान पर हितग्राहियों की केवाईसी वितरण और मोबाइल सीडिंग के बारे में जानकारी ली गई जो संतोषप्रद पाई गई अन्य उचित मूल्य दुकान सेमलपाड़ा के निरीक्षण में स्टॉक में अंतर होने एवं अन्य अनियमितता पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं निलंबन की कार्यवाही की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.