उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 03 प्रतिष्ठानों के पंजीयन निलंबित किए गए....

 

       



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

कलेक्टर नेहा मीना के द्वारा निरंतर रबी आदान उर्वरक बीज की उपलब्धता वितरण की समीक्षा की जा रही।आदान उचित गुणवत्ता के हो, उचित दर पर विक्रय हो,समुचित वितरण व्यवस्था हो आदि के निर्देशों के परिपालन में राजस्व और कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी कृषि आदान विक्रय प्रतिष्ठानों का संयुक्त नियमित निरीक्षण किए जा रहे राजस्व एवं कृषि के अमले द्वारा संयुक्त रूप से 11 नवम्बर एवं 12 नवम्बर को उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण के दौरान यश कृषि सेवा केंद्र कल्याणपुरा विकास खंड झाबुआ, मयंक एग्रो एजेंसी एवं गौरव एग्रो एजेंसी थांदला में निरीक्षण के दौरान पोस मशीन एवं भौतिक स्टॉक में अंतर एवं अन्य अनियमितता पाए जाने पर प्राधिकृत अधिकारी एवं उप संचालक कृषि श्री नगीन सिंह रावत द्वारा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 में निहित प्रावधान के तहत उर्वरक विक्रय हेतू जारी किए गए पंजीयन प्राधिकार पत्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.