पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वी जयंती पर मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने शत शत नमन करते हुए सादर श्रद्धांजलि अर्पित की

 


थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 


भारतीय जनता पार्टी थांदला मंडल ने बुधवार को दोपहर 11 बजे अस्पताल परिसर में स्थित अटल जी की प्रतिमा पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई एवं अस्पताल में मरीज को फल और बिस्किट वितरण किए कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि जीवन भर राष्ट्र को समर्पित रहने वाले ऐसे महापुरुष के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज के लिए कार्य करना सौभाग्य की बात है हिमालय की तरह मजबूत उच्च सोच, समुद्र की तरह व्यापक मन वाले अटल बिहारी वाजपेयी अमूल्य कार्यों के माध्यम से जो देश की सेवा कर गए, उनके योगदान को हर भारतीय सदैव याद रखेगा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी जनसंघ से लेकर भाजपा तक छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते थे


यह रहे उपस्थित


इस अवसर पर अज जा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर जिला अध्यक्ष भानु भूरिया पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर युवा नेता संजय भाबर वरिष्ठ नेता अनिल भंसाली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा राजेश वसुनिया जसवंत बामनिया पार्षद जीतू राठौर विवेक व्यास एवं सरपंच गण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.