वार्ड क्र.14 की रंगरेज गली में 47 साल बाद नालियों का निर्माण हुआ।.... पुरे नगर में मुख्यमंत्री अधोसरंचना और कायाकल्प योजना में 2 करोड के निर्माण कार्य प्रगती पर।...

 




News@ हरिश राठौड़

 *पेटलावद।* नगर में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। इसी कडी में नगर के हर वार्ड में नये रोड के निर्माण और नाली निर्माण के कार्य चल रहे है। वार्ड क्र.14 की पार्षद हंसा शिवा राठौड की विशेष पहल पर वार्ड में 47 वर्ष के बाद नवीन नालियों का निर्माण होने जा रहा है। जिससे वार्ड वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वार्ड पार्षद के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्ड क्र. 14 के रंगरेज गली में घरों के बाहर पानी निकासी के लिए पुरानी नालियां पूरी तरह से खत्म हो चुकी थी। जिस कारण से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड रहा था। जिस पर त्वरीत कार्यवाही करते हुए पार्षद हंसा राठौड ने परिषद की बैठक में नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव रखा। जिस पर परिषद ने सहमति व्यक्त करते हुए,नाली निर्माण की सहमति प्रदान की। जिसके पश्चात कार्यवाही कर मुख्यमंत्री अधोसरंचना के तहत 6.69 लाख रूपये नाली निर्माण के लिए स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ किया गया।

वार्ड क्र. 14 सहित नगर के अन्य वार्डो में भी नाली निर्माण व रोड निर्माण के कार्य चल रहे है। नगर में मुख्यमंत्री अधोसरंचना और कायाकल्प योजना के तहत 2 करोड के निर्माण कार्य चल रहे है। नगर परिषद अध्यक्ष ललीता योगेश गामड भी निर्माण कार्यो पर सतत निगाहे बनाये हुए है और नगर में हो रहे निर्माण कार्यो में गुणवत्तायुक्त निर्माण करवाने के लिए निर्देश दिये है।

वार्ड क्र. 13 के नागरिकों ने भी मांग की है कि वार्ड क्र. 13 के मुख्य मार्ग पर भी नालियों का निर्माण नवीन रूप से करवाया जाये ताकी पुरानी नालियां जो की टूट फूट चुकी है उनमें सुधार हो।   

*2 करोड के निर्माण कार्य*  


नगर के वार्डो में चल रहे सीसी रोड निर्माण में नगर के वार्ड क्र.01 में तीन रोड निर्माण लागत 11.50 लाख रूपये,12.94 लाख रूपये व 4.37 लाख रूपये के कार्य चल रहे,वार्ड क्र. 03 में दो रोड निर्माण 5.50 लाख,वार्ड क्र.04 में दो रोड निर्माण 2.85 लाख, वार्ड क्र. 06 में एक रोड निर्माण 2.24 लाख, वार्ड क्र.7 व वार्ड क्र.12 में एक रोड 15.43 लाख रूपये से , वार्ड क्र.08 में 2 रोड 7 लाख रूपये से, वार्ड क्र.09 में एक 6 लाख की लागत से तथा वार्ड क्र.11,13,14 व 15 में 22 लाख की लागत के निर्माण कार्य प्रगती पर है।

इसके साथ ही नाली निर्माण में वार्ड...

 क्र.01,02,03,05,06,07,12,08,13,14,15 सभी वार्डो में लगभग 1 करोड से अधिक के नाली निर्माण के कार्य चल रहे है।

नगर में चल रहे निर्माण कार्यो में कायाकल्प योजना में 50 लाख रूपये की लागत से 2 रोड का निर्माण हो रहा है वहीं मुख्यमंत्री अधो संरचना योजना के तहत 1 करोड 50 लाख के रोड व नाली निर्माण के कार्य चल रहे है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.