पूर्व प्रधानमंत्री कि शताब्दी जयंती मनाई गई ....

.

कट्ठीवाड़ा से अतहर रिज़वी कि रिपोर्ट 

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं महाकवि अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई गई। कट्ठीवाड़ा के राधा स्वामी मंदिर प्रांगण में आज भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा श्री वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किये। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जयराजसिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओ को समोबोधित करते हुए श्री वाजपेयी के जीवन पर प्रकश डालते हुए बताया कि कैसे श्री वाजपेयी का सफर ग्वालियर की गलियों से आरम्भ होकर प्रधानमंत्री पद पोहचा। श्री वाजपेयी का सफर हर भारतीय के लिए प्रेरणा से भरा हुआ है। उनकी कविता "हार नहीं मानूंगा" की तरह, अटल जी ने कभी हार नहीं मानी, चाहे वह राजनीतिक उतार-चढ़ाव हों या परमाणु परीक्षण जैसी ऐतिहासिक पहल। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष अन्तिम गुप्ता ने भी श्री वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्री वाजपेयी संघर्ष, समर्पण और सफलता की अनूठी मिसाल पेश थे। उनकी कविताएं, विचार और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहेंगे। कार्यक्रम में ज़िला मंत्री मुकामसिंह डावार, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंतिम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जयराजसिंह ठाकुर, पूर्ण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित राठौर, कवछा सरपंच अशोक बरिया, मोहन कलेश, युवा नेता विशाल तोमर, गोल्डी बामनिया, उमेश भूरिया, वेरसिंह चौहान, मुकेश तोमर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.