सौर ऊर्जा से चालित शक्ति सोलर पंप कंपनी के द्वारा किसान रतन लाल जी सेप्टा के खेत पर दिखाया डेमो..




News@ हरीश राठोड

पेटलावद। किसान दिनेश एवं सुरेश रतन लाल जी सेप्टा के खेत पर आज शक्ति कंपनी के कर्मचारियों ने सौर ऊर्जा से सिंचाई कैसे होती है इसका शक्ति पंप लगाकर किसानों को डेमो दिखाया गया ताकि किसानों को फसल में सिंचाई करने में आसानी हो और बिना लाइट के भी सौर ऊर्जा से किसानों को आसानी से खेती कर सके श्री राम ट्रेडर्स के मालिक दिनेश सेप्टा के द्वारा भी किसानों को बताया गया की हमारे यहां पर पिछले 5 वर्षों से सौर ऊर्जा का सोलर पंप लगा हुआ है जिसका जीरो मेंटेनेंस में सिंचाई कर रहे हैं

सौर ऊर्जा के फायदे

सौर ऊर्जा के अपार फायदो ने दुनिया भर के लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है जैसे की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता प्रदूषण रहित वायुमंडल परंपरागत ऊर्जा के स्रोत पर निर्भरता से मुक्ति सरल संचालन चुक्की सारी दुनिया अब सौर ऊर्जा के अपार फायदे को जान गई है हर जगह एवं हर क्षेत्र में सौर ऊर्जा का अस्तित्व दिखने लगा है इसलिए अब सौर ऊर्जा का उपयोग उद्योगों एवं सिंचाई वाले खेतों नल जल परियोजनाओं इत्यादि में होने लगा है अतः अब समय आ गया है कि किसान भी इस स्वच्छ ऊर्जा का फायदा उठाएं 
किसान दिनेश सेप्टा का कहना है कि सोलर पंप को किसान एक बार निवेश करने के बाद साल दर साल फायदा ही पहुंचाएं
सोलर पंप की सहायता से आप सौर ऊर्जा के कई सारे फायदे का लाभ उठा सकते हैं सोलर पंप से जुड़े फायदे इस प्रकार है बार-बार का खर्चा नहीं लंबे समय तक चले ज्यादा कार्य कुशल ज्यादा भरोसे बंद एवं बाधा रहित परफॉर्मेंस रख रखाव एवं चलाना आसान पर्यावरण अनुकूल सुंदर के क्षेत्र में भी पहुंच दिनभर सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता से किसानों को राहत

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.