हिंदूओ के परिश्रम,पुरूषार्थ और पराक्रम से ही हिंदुस्तान गौरवशाली बना है- श्री भार्गव।.. शौर्य यात्रा संचलन में सैकडों कार्यकर्ता एक जैसी वेशभूषा में कदमताल करते हुए निकले।... नगर में विभिन्न स्थानों पर शोर्य यात्रा संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।.. India has become glorious only due to the hard work, courage and bravery of Hindus - Shri Bhargava. Hundreds of workers came out in uniform costumes in the Shaurya Yatra movement. The Shaurya Yatra movement was welcomed by showering flowers at various places in the city. to be done.... .


News@ हरीश राठोड 

 पेटलावद। बजरंग दल के नेतृत्व में हमें पूरे हिंदू समाज को एकत्रीत करना है और एक सूत्र में बांधना है। हमें हमारे पुराने वैभव को नहीं भूलना है। और उस पुराने वैभव को वापीस लौटाना है। देश की पहचान हिंदूत्व से ही है।सभी हिंदुओं को जगाना है। हमे याद है पद्मीनी का जौहार,गुरू गोविंद सिंह के बच्चों को जिंदा चुनवा दिया था। मंदिरों में तोडफोड, गौ माता पर अत्याचार सभी हमें याद है और हमें एकजुट हो कर भविष्य में सभी को एक करना है। हिंदूओ के पुरूषार्थ से ,परिश्रम और पराक्रम से ही हिंदुस्तान गौरवशाली बना है। उक्त बात मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के शोर्य यात्रा संचलन के पूर्व बौद्विक में  मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव के द्वारा कहीं गई। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत,विभाग बजरंग दल संयोजक विनोद शर्मा, विभाग समरसता प्रमुख राहुल सोनी, जिला अध्यक्ष आजाद प्रेम सिंह,जिला मंत्री राहुल जी, जिला सह मंत्री सौरभ चतुर्वेदी,प्रखंड मंत्री ओम यादव आदि उपस्थित रहे।

 हिंदू संगठीत है।.... 

 श्री भार्गव ने आगे कहा कि हिंदू ने कभी किसी को धर्मांतरीत नहीं किया और किसी पूजा स्थल को तोडने का प्रयास नहीं किया।हम युद्व नहीं चाहते है किंतु कोई हम पर हमला करेगा तो उसे जवाब देंगे। कठिन से कठिन परिस्थिति आई पर हम कभी छुके नहीं है। हिंदू संगठीत नहीं हो सकता यह मिथक हमने तोड दिये है। आज हिंदू संगठीत है।


 धर्मांतरण को रोकना है।....  


कुछ लोग हमारे भोले भाले लोगों का धर्मांतरीत कर रहे है। हमें धर्मांतरण पर रोक लगाना है। झाबुआ जिले में सर्वाधिक धर्मांतरण हो रहा है। हमें हमारे एक भी भाई को टूटने नहीं देना है। भारत माता की जय बोलने वाला सशक्त भारत का निर्माण करना है। सोने की चिडिया बनाना है। हमें पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करना है। 


 शौर्य संचलन यात्रा निकली। 


बौद्विक के पश्चात शोर्य संचलन यात्रा निकली। जिसमें सबसे आगे वाहन पर भगवाध्वज लिये कार्यकर्ता और उनके पीछे कदमताल करते हुए एक जैसी वेशभूषा में बजरंग दल के सैकडों कार्यकर्ता चल रहे थे। संचलन यात्रा का नगर परिषद, मातृशक्ति दुर्गावाहीनी और अन्य संगठनों के द्वारा मंच बना कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रायपुरिया प्रखंड मंत्री राम पंडित,प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख कुणाल नागर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अखाडा प्रमुख अर्पित गेहलोत ने किया और आभार बजरंग दल प्रखंड संयोजक आनंद प्रजापत ने माना। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

bottom ads