आलीराजपुर मनीष अरोडा
अलीराजपुर शहर में मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व पर रणछोड़ राय मंदिर भक्त मंडल राठौड़ समाज आलीराजपुर द्वारा दूध जलेबी की प्रसादी वितरित की गईऔर मंदिर उत्सव समिति द्वारा ख़िरण व खिचड़ी की प्रसादी का वितरण किया गया।जिसमें शहर के श्रद्धालु भक्तों ने दूध, जलेबी, खीरण की प्रसादी का आनंद लिया। इस अवसर पर भगवान रणछोड़ राय जी का आकर्षक मनमोहक श्रृंगार भी किया गया।रणछोड़ राय मंदिर उत्सव समिति ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धनुर्मास मास व मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर भगवान रणछोड़राय जी का आकर्षक मनमोहक श्रृंगार किया गया व प्रातः 7:00 बजे महा आरती की गई। भगवान को खिचड़ी और खीरण का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण किया किया गया।आज अंतिम दिन मकर संक्रांति के पर्व के अवसर पर भगवान रणछोड़ राय को खीरण का भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया,
साथ ही रणछोड़ राय भक्त मंडल व राठौर समाज अलीराजपुर के द्वारा भी प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दूध जलेबी की प्रसादी वितरित की गई।
मकर संक्रांति के पर्व पर प्रातः से ही शहर के रणछोड़ राय मंदिर,आचार्य मंदिर, नरसिंह लक्ष्मी मंदिर, रामदेव मंदिर, राम मन्दिर,बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, राजवाड़ा स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, गोपाल मंदिर, नीम चौक स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर, गायत्री मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालु महिला व पुरुषो की अधिक संख्या में भारी भीड़ रही। सभी ने मंदिरों में भगवान के दर्शन कर प्रसादी ग्रहण की और अपनी श्रद्धा अनुसार मंदिर में और गरीबों के बीच तिल खिचड़ी और कपड़ो का दान किया गया। श्रद्धालु भक्तों ने गौशाला में भी जाकर गौ माता को हरी घास खिलाई। आज अलीराजपुर शहर में मकर संक्रांति के पर्व पर दिन भर से मंदिर दर्शन एवं दान दक्षिणा का क्रम चलता रहा।

