आकांक्षी ब्लॉक रामा द्वारा नीति आयोग भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले सभी 39 संकेतांक को अवगत कराया और गत माह की प्रगति के संबंध में महिला बाल विकास विभाग,स्वास्थय विभाग,कृषि विभाग,शिक्षा विभाग,आजीविका विभाग के जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में निम्न बिंदु पर चर्चा की गई,
1.आकांक्षी विकासखंड के गत माह के प्रगति की विभाग वार 39 संकेतांक की समीक्षा।
2.ग्रामीण विकास कार्यों पर चर्चा
3.शिक्षा स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा
4.मनरेगा लेबर बजट वर्ष 2025–26 का अनुमोदन
5.गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में चर्चा।
6विभागीय कार्य की समीक्षा
अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश वर्मा ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम भारत सरकार का एक पहल है, जिसका उद्देश्य देश के सबसे पिछड़े ब्लॉकों को समग्र विकास की ओर ले जाना है। यह कार्यक्रम आकांक्षी जिला कार्यक्रम की तर्ज पर बनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े ब्लॉकों में विकास को गति देना और वहां के नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारना है।इसका उद्देश्य स्वास्थ्य और पोषण: मातृ और शिशु स्वास्थ्य में सुधार करना।
2. शिक्षा: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उच्च नामांकन सुनिश्चित करना।
3. कृषि और जल संसाधन: किसानों की आय में वृद्धि और जल संसाधनों का कुशल प्रबंधन।
4. बुनियादी ढांचा: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास।
5. आजीविका: युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना।
इसकी मुख्य विशेषताएं –राज्यों और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयास।डेटा और रैंकिंग आधारित निगरानी: हर ब्लॉक के प्रदर्शन को मापने के लिए विभिन्न सूचकांकों का उपयोग।नीतियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू करना।
निजी क्षेत्र और गैर-सरकारी संगठनों की भागीदारी।आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास के लाभ समाज के सबसे कमजोर और पिछड़े वर्गों तक पहुंचें। यह कार्यक्रम समावेशी विकास को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
बैठक में अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी वर्मा सर,आकांक्षी बीसी दीपिका गवली,प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी बाबूलाल बारिया,जनपद अध्यक्ष श्री मति रूपा रमेश मेड़ा,जनपद उपाध्यक्ष,सदस्य,महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थय विभाग,कृषि विभाग,पीएचई विभाग, वन विभाग,जनपद के समस्त अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहें।

