News@ हरिश राठौड़
पेटलावद। शनिवार को श्री विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी के लिए 7वीं पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा बालाजी ग्रुप पेटलावद के तत्वाधान में निकाली।
यात्रा श्रद्धांजलि चौक से शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। भक्त पैदल भगवान के दर्शन करने पहुंचे। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पद यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
गौरतलब है कि पिछले 6 वर्षों से इस यात्रा में भाग ले रहे हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें सहभागिता की है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य बाबा विश्वमंगल का आशीर्वाद पेटलावद नगर व क्षेत्र में हमेशा बना रहे, साथ ही क्षेत्र की सुख समृधि खुशहाली कायम रहे ऐसी कामना लेकर पेटलावद नगर के श्रद्धालु यात्रा पर निकले। तारखेड़ी पहुंचकर सभी ने विश्वमंगल हनुमान के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की।
*रायपुरिया सहित कई गांवों में भी हुआ स्वागत:*
जब पैदल यात्रियों का दल रायपुरिया गांव पहुंचा तो ग्रामीणजनों ने सभी यात्रियों का स्वागत किया। इसी के साथ आगे के कई गांवों में भी यात्रा का स्वागत किया गया। किसी ने नाश्ता कराकर तो किसी ने चाय का स्टाल लगाकर सभी श्रद्धालुओ को चाय भी पिलाई। जिस पश्चात ग्राम बनी, बोलासा में भी स्वागत हुआ। सभी यात्री विश्वमंगल धाम के जयकारों के साथ डीजे की धुन पर साथ में चल रहे थे।
*श्री विश्वमंगल हनुमान धाम आस्था का केंद्र:*
बाबा बजरंगबली का विश्वप्रसिद्ध मन्दिर श्री विश्वमंगलधाम तारखेड़ी भक्तो की आस्था ओर श्रद्धा का प्रतीक है। इस मंदिर पर देशभर से लोग दर्शन करने के लिये आते है ओर बाबा बजरंगबली अपने भक्तो कि समस्त मनोरथ पूरे करते है। प्रतिदिन के अलावा प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को विशेष श्रंगार चोला ओर महाआरती और
महाप्रसादी का आयोजन होता है यात्रा का स्वागत साईं मंदिर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा किया गया इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमल मालू डामोर , जनपद सदस्य नारायण ताड़ , नारायण गेहलोत , जीवन ठाकुर , गोलू हामड़ , गौरव जानी , विक्रम चावड़ा , नाना गोयल , बबलू राठौड़ , शुभम मकवाना , जयेश मेड़ा , प्रभात श्रीवास्तव, राजपाल वकील , काना डामोर , विजय बारिया, जगदीश जानी , यश सोलंकी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।।
Jai Hanuman Gyan Gun Sagar...Petlavad became devotional, Padyatra set out for Tarkedi Sri Vishwa Hanuman Dham..

