भागवत कथा आयोजन के पंचम दिवस वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दी यज्ञ में आहुतियां, श्रीक्रष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्ति रस में डूबे भक्तगण... साध्वीश्री किशोरी प्रिया ओर महंत कुंदनदासजी का हुआ स्वागत अभिनन्दन... .

 



पेटलावद।  क्षेत्रकल्यार्थ आयोजित हो रहे  शिवशक्ति महायज्ञ ओर  श्रीमदभागवद ज्ञान गंगा महोत्सव के धार्मिक आयोजन का आज शुक्रवार को ऑन पँचम दिवस था । आज कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूरदराज से पधारे ओर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ओर   भक्तिरस की गंगा में डुबकी लगाकर अपने जीवन को धन्य किया । 

वही 02 जनवरी से चल रहे  11 कुंण्डिय महायज्ञ में जजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञकुंड में आहुतियां देते हुए हवन किया । सभी जजमानों ने लगातार हवन में बैठकर पंडित द्वारा बताए गए अनुसार विधी विधान से पूजन अर्चन कर यज्ञ किया ।ओर आरती उतारी । 



*हुआ स्वागत वन्दन*


आज  कथा  प्रवक्ता श्रीधाम   अयोध्या से पधारी  किशोरि प्रिया जी  व  अयोजनकर्ता  महंत पंच  निर्मोही अखाड़ा 108 श्री मुकुंददास जी  का संघ के  वरिष्ठ   मुकट र्जी चौहान ,पेटलावद  तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल थांना  प्रभारी दिनेश शर्मा पटवारी ईश्वर लाल पाटीदार,ब्राह्मण समाज के अध्य्क्ष  मनोज  जानी  धमेंद्र त्रिवेदी ,भारतीय पत्रकार संघ जिला अध्य्क्ष हरीश राठौर  भारतीय पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष, प्रकाश पडियार,  हिन्दू महासभा मण्डल अध्य्क्ष बड़ावदा प्रकाश प्रजापत   ने साध्वी श्री किशोरी प्रिया ओर महंत कुंदन दासजी का पुष्पहार पहनाकर ओर शाल  श्रीफल भेंटकर स्वागत अभिनन्दन किया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.