शासन के पैसौ पर सरपंच सचिव की बल्ले बल्ले आजाद नगर भाबरा ब्लाक के ग्राम पंचायतो की जांच कराए तो होगा बडा खुलासा.... सरपंच सचिव ने बिना फर्म के खातो मे कर दिये लाखो के भुगतान पंचायतो की जांच कराने के लिए आज दिया जाएगा शिकायती आवेदन....




News@ मनीष अरोडा 


आलीराजपुर ÷ मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार गांव की तस्वीर बदलने के लिए लाखो करोडो रूपये का बजट पंचायतो को विभिन्न योजनाओ के लिए जारी करती है चाहे सडक हो बिजली हो या ओर कोई ओर कार्य हो सभी का बजट पंचायत को काम कराने के लिए सरकार दे रही है मगर उस बजट को  पंचायत मे सरपंच सचिव भ्रष्टाचार की भेट चढा रहे है आलीराजपुर जिले के चन्द्र शेखर आजाद नगर ब्लाक की कई पंचायतो मे ऐसा देखने को मिला है जहा सरपंच सचिव ने मिलकर 5वा वित्त राज्य आयोग योजना मे वर्ष 2023 ÷ 24 मे जमकर भ्रष्टाचार किया फर्जी बिल लगाकर फर्जी फर्म के खातो मे लाखो के भुगतान कर दिये क ई सरपंच सचिव ने तो अपने रिश्तेदार ओर परिवार के नाम से फर्म बनाकर सीमेंट गिट्टी रेत के बिल लगाकर पैसे  खाते मे डाल दिए ऐसा एक नही क ई पंचायतो मे देखने को मिल रहा है जहा सीसी रोड बनाने के लिए एक बोरी सीमेंट 400रुपये के हिसाब से खरीदी की गयी जबकी वो सीमेंट बाजार मे 290 से लेकर 300 रुपये की है वही पानी के नाम पर भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ यहा देखने को मिला की सरपंच सचिव ने पानी के 1500 रुपये टेंकर के हिसाब से बिल लगाकर बिल का भुगतान कर दिया जबकी टेंकर 500 रुपये मे मिल जाता है वही गांव मे विधुती करण के लिए जो बजट शासन से मिला था उसमे भी जमकर खेल हूआ अगर आजाद नगर ब्लाक की पंचायतो की जांच कराई जाए तो बडा घोटाला सामने आ सकता है आज कई  ऐसी पंचायतो की जांच कराने के लिए सारे सबुतो के साथ जनपद सीईओ आजाद नगर कलेक्टर आलीराजपुर जिला पंचायत सीईओ, ओर आजाद नगर जनपद पंचायत अध्यक्ष को आवेदन दिया जाएगा इसके बाद उन पंचायत के सरपंच सचिव के नाम का खुलासा अगली खबर मे किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.