76वे गणतंत्र दिवस पर अलीराजपुर पुलिस का नवाचार। .... गणतंत्र दिवस पर पहली बार ग्राम रक्षा समिति का प्‍लाटून एवं पुलिस की झाकी को परेड मे शामिल किया गया। ....




 News@ मनीष अरोडा

 

आलीराजपुर ÷ पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खेल परिसर पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को हर्षउल्‍लास के साथ मनाया जायेगा। जिलास्‍तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन की माननीय मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिले की प्रभारी मंत्री द्वारा झंडा वंदन किया जाकर मध्य प्रदेश शासन के संदेश का वाचन किया जावेगा।

कार्यक्रम के दौरान अलीराजपुर पुलिस के द्वारा परेड की संपूर्ण तैयारी हेतु विगत दो सप्‍ताह से रिहर्सल की जा रही थी, जिसे मुख्‍य कार्यक्रम हेतु अंतिमरूप दिया जा चुका है। गणतंत्र दिवस परेड हेतु जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस महिला बल, होमगार्ड, फारेस्ट, NCC सीनियर, स्काउड के चार प्लाटून एवं गाइड के तीन प्लाटून तथा एक शौर्या दल एवं एक ग्राम रक्षा समिति का प्लाटून के द्वारा परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक के नेतृत्व में परेड की जायेगी तथा प्लाटूनो द्वारा परेड मार्च के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी व परेड के दौरान 15 वी वाहिनी इंदौर विशेष सशस्त्र बल के बैंड दल द्वारा भी प्रस्‍तुती दि जायेगी। 

जिलास्‍तरीय 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलीराजपुर पुलिस के द्वारा दो नवाचार किये जा रहे है, जिसमें हाल ही ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के सदस्‍यों को पुर्नगठित किया गया है, जिसका एक प्‍लाटून पहली बार परेड मे शामिल होगा तथा आपकी पुलिस आपके द्वारा झाकी के माध्‍यम से भी प्रस्‍तुती दि जायेगी। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की आमजन को शुभकॉमना देते हुये गणतंत्र दिवस को हर्षउल्‍लास के साथ मनाने की अपील की है तथा किसी भी प्रकार असामाजिक गतिविधि एवं घटना के संबंध मे तत्‍काल पुलिस को सूचना देने हेतु बताया है। 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलीराजपुर पुलिस की चाकचौबंद व्‍यवस्‍था रहेगी, जिसके तहत संपूर्ण थाना क्षेत्रों के आने जाने वाले मार्गों पर वाहन चैकिंग, होटल, लाज़, ढाबो की चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.