पेटलावद 6 फरवरी को होने वाले शकुंतला महाविद्यालय में जिला स्तरीय रोजगार मेले के लिए शासकीय महावीर महाविद्यालय ने पंजीयन आरंभ कर दिए शासकीय महावीर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर घनश्याम दास बैरागी ने बताया कि उक्त रोजगार मेला BOSCH ब्रिज स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम व शकुंतला महाविद्यालय के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है जिसमें रोजगार विभाग झाबुआ जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालय व आईटीआई विशेष रूप से सहयोग करेंगे शकुंतला महाविद्यालय थांदला से शासकीय महावीर महाविद्यालय का एमओयू किया गया है जिसमें महाविद्यालय स्तर की सभी गतिविधियों के लिए दोनों महाविद्यालय आपसी सहयोग से काम करेंगे इसी के अंतर्गत प्रस्तावित रोजगार मेले मे युवाओं के लिए लगभग 18 कंपनियां शकुंतला महाविद्यालय थांदला में आ रही है जिसमें अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को पंजीकृत कराकर लाभ दिलाने की कोशिश की जा रही है पंजीयन गूगल फॉर्म व क्यू आर स्कैन द्वारा किया जा रहा है पंजीयन में कोई भी समस्या आने पर छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर प्रकोष्ठ की प्रभारी संगीता गोकर्ण नरगावे मैडम से संपर्क कर अपना पंजीयन करवाए प्राचार्य श्री बैरागी ने अधिक से अधिक छात्रों से अपील की है कि वह अपना पंजीयन करावे

