केबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया को मूर्ती प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया।

 


News@ हरिश राठौड़

पेटलावद। आगामी 15 जनवरी से 19 जनवरी तक मंदसौर में भगवान श्री चारभुजानाथ मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन पंच कचेलिया तेली राठौर समाज द्वारा किया जा रहा है। जिसके लिए पेटलावद के राठौड समाज के द्वारा मंदसौर की प्रभारी मंत्री और केबिनेट मंत्री और पेटलावद विधायक सुश्री निर्मला भूरिया को निमंत्रण पत्रिका भेंट कर कार्यक्रम में पधारने का निवेदन किया गया।

इस पर सुश्री भूरिया ने कार्यक्रम में आने की सहमति देते हुए 19 जनवरी को आयोजन में उपस्थित रहने की बात कहीं। इस मौके पर पेटलावद समाज से उपाध्यक्ष दीपक राठौड,शिवा राठौड, सोहन राठौड, भूपेंद्र राठौड, हरिश राठौड सहित जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, भाजपा कार्यकर्ता हेमंत भट्ट,मंडल अध्यक्ष संजय कहार आदि उपस्थित रहे।

मंदसौर राठौड समाज के अध्यक्ष राजकुमार राठौड,हरिओम राठौड आदि ने धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.