शासकीय कन्या उ मा वि के विद्यार्थियों ने किया स्थानीय शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का भ्रमण...




News@मनीष अरोडा 

अलीराजपुर ।  शासकीय कन्या उमा वि अलीराजपुर के 80  विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा शासकीय  पॉलिटेक्निक  महाविद्यालय, अलीराजपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के व्याख्याता द्वारा  छात्र/छात्राओं को संस्था में संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए तकनीकी शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं  प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराते हुए छात्र/छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के महत्व , कैरियर  मार्गदर्शन, प्रवेश प्रक्रिया एवं संस्था में लागू  शासन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई । उक्त जानकारी प्राचार्य पॉलीटेक्निक श्री जमरा द्वारा दी गई ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.