भूल न जाना याद रखना शहीद भगत सिंह की कहानी जैसी प्रस्तुतियों ने किया भारत पर्व में आए श्रोताओं को देशभक्ति से ओतप्रोत ....


News@ मनीष अरोड़ा 

अलीराजपुर  76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकतंत्र का लोक उत्सव  भारत पर्व   कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर सिंह की उपस्थिति में कॉलेज ऑडिटोरियम में हुआ ।  संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति सुश्री विनीता सपरे के नेतृत्‍व में इंदौर से 7 सदस्यीय दल एवं देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति सुश्री ममता डामोर के नेतृत्व में धार के 15 सदस्यीय दल ने दी ।

भारत पर्व कार्यक्रम की शुरुआत मेरा मुल्क मेरा देश गायन से हुई जिसमें प्रस्तुत कर्ताओं ने देशभक्ति गीतों की श्रृंखला प्रारंभ हुई इसके साथ ही ऐ मेरे प्यारे वतन ,  संदेशे आते है , हे प्रीत जहाँ की रीत सदा जैसे गीतों ने कार्यक्रम में देशभक्ति से सरोबार माहौल का निर्माण किया । श्रोताओं ने करतल ध्वनि एवं देशभक्ति के नारों से प्रस्तुतियों की सराहना की । इस दौरान 15 सदस्य दल  ने अलग अलग नृत्य प्रस्तुत कर एक देशभक्ति नुमा माहौल सृजित किया । इस दौरान शहीद भगत सिंह के शहादत को बडे मार्मिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत जीवन गाथा पर आधारित नृत्य प्रस्तुति ने पूरे सभागार का मनमोह लिया । कलेक्‍टर डॉ बेडेकर के साथ साथ सभी श्रोताओं ने इंकलाब जिंदाबाद के नारों से उनका उत्‍सर्वधन किया  । इस दौरान भारत की सभी 12 ऋतुओं को नृत्य के माध्यम से प्रस्‍तुकर्ताओं ने दर्शाया । कार्यक्रम के अंत में कलेक्‍टर डॉ बेडेकर में संबोधित करते हुए बताया कि भारत पर्व का उद्देश्य नई युवा पीढी में देशभक्ति की भावनाएं जागृत करना एवं अमर शहीदों की जीवन गाथाओं को सामने लाना है । उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का  इस कार्यक्रम में शामिल होना यह दर्शाता है कि युवा पीढ़ी राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति फल से प्राप्‍त संविधान की महत्ता को समझती है । इस दौरान संयुक्‍त  कलेक्‍टर सुश्री प्रियांशी भंवर , अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे , श्री एसआर यादव , डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री जीपी अग्रवाल , सहायक आयुक्त श्री संजय परवाल , मुख्‍य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेन्द्र सुनहरे , जिला शिक्षा अधिकारी श्री अर्जुन सिंह सोलंकी , पीएचई अधिकारी श्री एसआर मेडा ,तहसीलदार श्रीमती सविता चौहान , श्री संतोष रत्‍नावत , श्री हर्षल बेहरानी ,  नायब तहसीलदार सुश्री सरिता बलेचा , सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं एवं नागरिक गण उपस्थित थे ।   मंच का कुशल संचालन श्री जितेन्‍द्र तंवर ने किया  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.