News@ हरीश राठोड
पेटलावद नगर सहित समूचे अंचल में 76 वां गणतंत्र दिवस पूरे र्हाोल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया गया। उत्कृष्ट विद्यालय मे कार्यक्रम आयोजित किया गया यहां प्रशासनिक, राजनैतिक, सामाजिक, खेल आदि क्षैत्र में उत्कृट कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया।
रविवार को सुबह साढ़े 8 बजे राट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नगर के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण किया। नगर परिषद कार्यालय पर नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड ने झंडा वंदन किया । संचालन हेमंत भट्ट ने किया आभार सी एम ओ आशा जितेंद्र भंडारी ने माना ध्वजारोहण के पश्चात् पुलिस जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद कार्यक्रम के विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी के द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद प्रतिक रंग-बिरंगे गुब्बारे नील गगन पर छोड़े गए। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में एसडीएम तनु श्री मीणा नगर परिषद अध्यक्ष ललिता गामड, उपाध्यक्ष किरण काहर उपस्थित रहे। इसके बाद शासकीय अर्ध शासकीय संस्थाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। क्षैत्र में उत्कृट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी व सम्मान किया गया संचालन यश रामावत द्वारा किया गया
यहां भी हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम-
गणतंत्र दिवस के अवसर पर न्यायालय में न्यायाधीशों ने ध्वजारोहण किया। इसी के साथ एसडीएम कार्यालय में एसडीएम तनुश्री मीणा ने, पुलिस थाने में टीआई दिनेश शर्मा ने, जपं कार्यालय जपं अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने ध्वजारोहण किया। कृषि उपज मंडी पर एसडीएम तनुश्री मीणा के द्वारा झंडा वंदन किया गया। कार्यक्रम में समस्त विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।


.jpeg)

