News@ मनीष अरोडा
आलीराजपुर ÷ मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश मे महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए चुनावो मे पचास प्रतिशत आरक्षण देकर पंचायत ओर जनपद मे चुनाव लडवाया ताकी महिलाए कुर्सी पर बैठ कर पंचायत मै बैठकर काम कर सके जनपद मे बैठकर काम कर सके लेकिन आलीराजपुर जिले मे इसका उल्टा हो रहा है यहा चुनाव तो महिलाओ ने लडा लेकिन फायदा पति उठा रहे है पंचायतो मे लाखो रुपए के विकास कार्यो मे सरपंच ओर जनपद सदस्य के पति भ्रष्टाचार की गंगा बहा रहे है ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है आलीराजपुर जिले के आजाद नगर भाबरा जनपद मे जहा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पति दिलीप परमार ने पांचवे राज्य वित्त आयोग योजना के तहत पंचायतो मे करवाए जा रहे निर्माण कार्यो मे सप्लायर बनकर बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार किया ग्राम पंचायत बडगांव ओर महेन्द्रा मे सीसी रोड पुलिया निर्माण मे सीमेंट रेत गिटटी परिवहन सेड सप्लाई ओर अन्य सप्लाई मे हजारो रुपए के बिल लगाकर अपने खातो मे भुगतान करवा लिया जबकी जनपद उपाध्यक्ष के पति की कोई फर्म या दुकान नही है वही मतदान सामग्री परिवहन के नाम पर 15000 का भुगतान पंचायत से करवा लिया जबकी जिस पंचायत से परिवहन का भुगतान हुआ वहा से आजाद नगर भाबरा की दुरी 10 किलोमीटर की है ऐसे मे 15000का भुगतान कैसे हुआ ये जांच का विषय है यहा जनपद उपाध्यक्ष महिला है लेकिन जनपद पंचायत मे काम उनके पति दिलीप परमार देखते है साईन भी पति देव करते है ओर तो ओर अपनी पत्नी के जनपद उपाध्यक्ष का फायदा उठाकर पंचायतो से लाखो का भुगतान भी फर्जी तरीके से करवा लिया जब इस बात की जानकारी मीडीया मे सामने आई तो जनपद उपाध्यक्ष के पति ने बडा कारनामा कर दिया सरपंच संघ के भाबरा ब्लाक अध्यक्ष से पत्रकार को फोन लगवाकर धमकी दे रहे थे वही इस पुरे मामले को उजागर करने के लिए जनसुनवाई मे मंगलवार को एक आवेदन भी दिया गया जिसमे आजाद नगर की क ई पंचायतो की जांच पिछले वर्ष 2023 व 2024 मे किये गए समस्त निर्माण कार्य व पचायतो से किये गए भुगतान की जांच करवाने की मांग की गई वही आजाद नगर जनपद उपाध्यक्ष को पद से हटा कर उनके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई ओर उसमे ये मांग भी की गयी की जनपद उपाध्यक्ष के पति की फर्म वर्तमान मे कहा पर स्थित है ओर जनपद उपाध्यक्ष के पति ने जो पंचायतो मे गिट्टी सप्लाई की है वो कोन सी खदान से की है ओर उसकी रायल्टी कब कब दी है वही बरझर पंचायत मे वर्ष 2019 मे जनता के लिए पीने के पानी के लिए 14 वा वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत से आर ओ फिल्टर लगाया जाना था जिससे पंचायत के लोगो को साफ पानी मिल सके योजना मे पाच लाख रुपए खर्च हो गये कागजो पर यहा सरपंच सचिव ने बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार कर पैसा खर्च कर दिया आर ओ लगा नही लेकिन पेसा निकाल लिया वही ग्राम पंचायत रोलीगाव मे कुर्सी फर्निचर खरीदी मे जमकर भ्रष्टाचार हुआ सरपंच सचिव ने लाखो रुपए की कुर्सी फर्निचर खरीदी के बिल लगाकर फर्मो के खातो मे पैसा डाल दिया वही सोलर लाइट लगाने के नाम पर भी पंचायतो मे जमकर भ्रष्टाचार हुआ लेपटोप खरीदी मे तो सरपंच सचिव ने सारी हदे पार कर दी पचास हजार बावन हजार के लेपटोप खरीदे गए आजाद नगर जनपद पंचायत मे अगर पंचायतो की जांच करवाए जाए तो बहुत बडा घोटाला सामने आ सकता है ।

