News@ हरीश राठोड
पेटलावद श्री सत्यवीर तेजाजी मंदिर सेवान्यास थांदला के द्वारा तेजाजी महाराज का जन्मोत्सव समारोह दिनांक 11 फरवरी को तेजाजी मंदिर परिसर में मनाया जायेगा। जिसके लिए थांदला मंडल द्वारा पेटलावद के राठौड समाज को निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण देने के लिए थांदला का एक प्रतिनिधि मंडल पेटलावद पहुंचा। जहां पर उन्होंने बताया कि थांदला के भव्य तेजाजी मंदिर में श्री तेजाजी महाराज का 951 वां जन्मोत्सव समारोह न्यास मंडल के द्वारा धूमधाम से उत्साह के साथ मनाया जायेगा। जिसमें सभी श्रद्वालुओं को उपस्थित रहने की अपील की गई। न्यास मंडल ने बताया कि 10 फरवरी की रात्रि में तेजाजी महाराज की कथा होगी और अगले दिन 11 फरवरी को तेजाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। जिसमें शाम 7 बजे भगवान की महाआरती और महाप्रसादी का वितरण किया जायेगा।

