थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला दीनदयाल उपाध्याय की 57 वी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्थानीय पीपली चौराहा पर दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि व्यक्तित्व से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण का दर्शन देने वाले विलक्षण व्यक्तित्व के धनी एकात्म मानव दर्शन तथा अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चरणों में नमन युवा नेता संजय भाबर ने कहा कि भाजपा के वैचारिक अधिष्ठाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और शिक्षाएं सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं उनका विचार आत्मनिर्भर भारत और समावेशी विकास का मार्ग प्रशस्त करता है सरपंच भारत कटारा ने अपने विचार रखते हुए भारतीय जनता पार्टी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्श सिद्धांतों पर चलते हुए देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का गर्व प्रदान किया है पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताएं कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी भारतीय जनता पार्टी के संपादक सदस्य थे पूरे भारत में हर बुथ पर आज ही के दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई जाती है जिसे समर्पण दिवस नाम दिया गया है कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर युवा नेता संजय भाबर वरिष्ठ अशोक अरोड़ा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज राठौर पार्षद गोलू उपाध्याय पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी युवा नेता राजेश वसुनिया एवं अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे

