News@ हरीश राठोड
पेटलावद। वीर तेजाजी महाराज का 951 वां जन्मोत्सव क्षेत्र में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। श्री तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर विभिन्न धार्मिक आयोजन और भजन संध्या सहित छप्पन भोग और महाप्रसादी के साथ महाआरती का आयोजन किया गया।
श्री तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर ग्राम बोडायता में शोभायात्रा निकाली गई।जिसमें श्रद्वालुओं ने भाग लेकर नाचते गाते उत्साह के साथ एक दूसरे को बधाई दी। महिलाओं ने बेंडबाजों की धुन पर गरबा खेलते हुए निकली वहीं तेजाजी महाराज को छप्पन भोग का नैवेद्य लगाकर महाभंडारे का आयोजन किया गया।महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम के सभी श्रद्वालुओं ने हिस्सा लिया।
श्री तेजाजी मंदिर,पंपावती नदी के तट पेटलावद पर भी तेजाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। जहां पर भी भगवान को छप्पन भोग का नेवेद्य लगाया गया और महाआरती की गई।इस मौके पर भक्तों के द्वारा सूजी के आटे का केक बनाकर भी नेवेद्य लगाया और उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया।

