कलेक्टर साहब अगर आजाद नगर जनपद की ग्राम पंचायतो की जांच करवाए तो खुलेगी करोडो के घोटाले की पोल .... 5 वा राज्य वित्त आयोग योजना मे पंचायतो से बिना फर्म के खातो मे डल गये लाखो रुपए .... आजाद नगर जनपद उपाध्यक्ष का पति भी निकला सप्लायर सीमेंट रेत गिट्टी सेड परिवहन के हजारो रुपये का करवाया भुगतान ।...

 




News  मनीष अरोडा

आलीराजपुर ÷ मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार गांवो मे विकास को लेकर करोडो रुपये का बजट ग्राम पंचायतो को देती है जिसमे सडक बिजली पानी पुलिया निर्माण ओर अन्य सूवीधाओ के लिए बजट पंचायत को विभिन्न मदो मे मिलता है उसी मे एक है पांचवा राज्य वित्त   आयोग योजना जिसमे पंचायत को कार्य करवाना होता है मगर इस मद का उपयोग मे सरपंच सचिव ने फर्जीवाड़े की सारी हदे पार कर दी पंचायतो मे निर्माण कार्य तो हुए मगर फर्जीवाड़ा जमकर हुआ  पुरा मामला आलीराजपुर जिले के आजाद नगर से जुडा है जहा की जनपद के उपाध्यक्ष के पति ने अपनी पत्नी के आड मे सप्लायर बनकर लाखो का भुगतान अपने खाते मे करवा लिया वो भी परिवहन कर्ता बनकर सीमेंट सप्लाई गिट्टी सप्लाई सेड सप्लाई रेत सप्लाई मतदान केंद्र पुताई पानी के टेकर से पानी सप्लाई जेसे बिल पंचायत मे लगाकर अपने खातो मे भुगतान करवा लिया ऐसी एक नही कई पंचायत है जहा पर ऐसा फर्जीवाड़ा जनपद उपाध्यक्ष के पति के द्वारा किया गया है कही परमार सप्लायर के बिल भी पंचायत मे लगाये गये है अगर कलेक्टर साहब वर्ष  2023 व 2024 मे आजाद नगर की ग्राम पंचायतो की पांचवे राज्य वित्त आयोग योजना के तहत हुए समस्त निर्माण कार्य व उनके भुगतान की जांच करवाए तो बडा घोटाला सामने आ सकता है क्योकी यहा बडे पैमाने पर बिना फर्म के खातो मे सीधे भुगतान हुआ है ना तो जनपद उपाध्यक्ष के पति की कोई फर्म है ओर ना ही वो कोई सप्लायर है ओर ना  ही उनकी कोई गिट्टी की खदान है फिर केसे पंचायत से भुगतान हुआ इसकी जांच होना चाहिए आपको यहा बता दे की इस तरह के घोटाले क ई पंचायतो मे हो रहे है जहा बडे पैमाने पर फर्जी भुगतान किया जा रहा है जिसका खुलासा अगली खबर मे किया जाएगा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.