*पेटलावद।* परम पूज्य गुरूदेव डॉ. दादू महाराज की प्रेरणा और मार्गदर्शन से नगर में डॉ. दादू जी महाराज संस्थान पेटलावद के द्वारा प्रतिएक अमावस्या पर जरूरतमंद लोगों को अन्नदान करने का संकल्प लिया और इस संकल्प की सिद्वी के लिए इस अमावस्या से अन्नदान प्रारंभ भी कर दिया। दिनांक 24 जुलाई की शाम 6.30 बजे श्री राम मंदिर राम मोहल्ला पेटलावद पर सर्वप्रथम भगवान की महाआरती का आयोजन कर महाप्रसादी के रूप में खीचडी का वितरण किया गया। जिसका लाभ सैकडों लोगों ने लिया। संस्थान के सदस्यों ने बताया कि गुरूदेव की कृपा दृष्टि से यह क्रम प्रतिएक अमावस्या पर सतत जारी रहेगा। जिसके लिए सभी सदस्यों ने सहयोग का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राम मोहल्ला अखाडा दल के सदस्यों ने अखाडे का प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर कमला बुआ, मंदिर के पुजारी पं. पीयूष जोशी, अशोक वर्मा, सुभाष वर्मा, वीरेंद्र भट्ट,हरिश राठौड, मनोेज पुरोहित, अर्जुन ठाकुर, दीपक राठौड, पीयूष राठौड़ प्रणय वर्मा ओ पी मालवी मनीष चौहान बलराम राठौड,खुशाल हिहोर ,हर्ष राठौड़ ,यश पवार,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

