थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व थांदला के पूर्व विधायक कलसिंह भाबर की इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर विद्युल पोल में जा घुसी हालांकि हादसे के दौरान कलसिंह भाबर गाड़ी में सवार नहीं थे वह खवासा मंडल में आयेजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल थे।
जानकारी अनुसार रविवार दोपहर खवासा में इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने झोपड़ीनुमा कच्चे निर्माण में जा घुसी। हादसे में झोपड़ी के पास बैठे 3 लोग घायल हुए थे हादसा खवासा के बामनिया रोड़ का है जहाँ सेंसर लॉक होने से अनियंत्रित इनोवा गाड़ी क्रमांक एमपी 09 जेड़सी 5550 कब्रिस्तान के बाहर सड़क किनारे लकड़ी और प्लास्टिक से बनी झोपड़ी से होती हुई बिजली के पोल में जा घुसी इस दौरान स्टयरिंग भी लॉक हो गई ऐसे में वाहन चालक ने किसी बड़े हादसे को टालते हुए गाड़ी को विद्युत पोल पर ले जाकर ठोक दी इस हादसे में झोपड़ीनुमी ढांचे पर रखे पत्थर व अन्य सामान से 3 व्यक्ति घायल हुए है। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस एवं एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को रवाना किया खवासा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक एडमिरल तोमर ने बताया कि इनोवा कार को चौकी पर रखवाया गया है। कलसिंह भाबर जानकारी मिलते ही वह पहले घटनास्थल पहुंचे और बाद में घायलों को लेकर सिविल अस्पताल पेटलावद गए जँहा घायलों का उपचार जारी है।

