थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला मंडल द्वारा चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर आजाद चौक पर चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहां की जब कभी भी आपको किसी शक्तिशाली व्यक्तित्व को देखने की इच्छा हो तो थांदला से 60 किमी दूर भाबरा के रहने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी को याद कर लेना वह शक्तिशाली क्रांतिकारी थे और हमें गर्व होना चाहिए कि हमारी पहचान चंद्रशेखर आजाद जी के मध्य प्रदेश से है
मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ....
मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन के अद्भुत पहलुओं को लोगों के बीच में साझा किया वहीं, कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं से बात करते हुए बंटी डामोर ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को याद करते हुए, उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की जाती है व उनके कर्तव्य पथ पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है इस कार्यक्रम में अज जा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विश्वास सोनी युवा नेता संजय भाबर मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौर मंडल उपाध्यक्ष मुन्नीलाल भाबर मंडल महामंत्री भारत कटारा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राकेश सोनी नीरज कलाल मीडिया प्रभारी विवेक व्यास आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

